चाईबासा में ट्रक-कार में टक्कर:एक परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल; छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जाते वक्त हुई घटना

चाईबासा में ट्रक-कार में टक्कर:एक परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल; छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जाते वक्त हुई घटना

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास मंगलवार को ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया गया है। वहीं, कार में सवार 8 से 9 महीने का एक शिशु सुरक्षित बच गया। घायलों को टीएमएच में किया गया भर्ती
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव थाना क्षेत्र के राजनांद गांव निवासी अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, परिवार कार से छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास मंगलवार को ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया गया है। वहीं, कार में सवार 8 से 9 महीने का एक शिशु सुरक्षित बच गया। घायलों को टीएमएच में किया गया भर्ती
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव थाना क्षेत्र के राजनांद गांव निवासी अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, परिवार कार से छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *