मुजफ्फरपुर- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थे, FSL ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मुजफ्फरपुर- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थे, FSL ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 4 निवासी बालेंद्र साह के पुत्र राजा कुमार(27 के रूप में हुई है। घटना साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित सुखनन मठ के पास की है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और एसआई कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद पाया। किसी तरह खिड़की खोलकर देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि राजा कुमार कुछ समय से मानसिक उलझन में था। बताया जा रहा है कि शादी के छह साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट का इंतजार साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 4 निवासी बालेंद्र साह के पुत्र राजा कुमार(27 के रूप में हुई है। घटना साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित सुखनन मठ के पास की है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और एसआई कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद पाया। किसी तरह खिड़की खोलकर देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि राजा कुमार कुछ समय से मानसिक उलझन में था। बताया जा रहा है कि शादी के छह साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट का इंतजार साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *