दिल्ली से हरियाणा के हर ब्लॉक तक होगा कांग्रेस प्रदर्शन:7 MP और वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी की कमान, 14 से 24 अक्टूबर तक प्रदर्शन

दिल्ली से हरियाणा के हर ब्लॉक तक होगा कांग्रेस प्रदर्शन:7 MP और वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी की कमान, 14 से 24 अक्टूबर तक प्रदर्शन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने राज्य में 14 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले 10 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय “वोट बचाओ – देश बचाओ” मास मूवमेंट और जनसंपर्क अभियान के लिए अपने जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची में सांसदों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों को सीधे मैदान में उतारा गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब हाल ही में कांग्रेस व इंडिया (INDIA) गठबंधन द्वारा मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट कटने के विरोध में दिल्ली में किए गए प्रदर्शनों के दौरान कई नेताओं की हिरासत और कड़ाई को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सांसदों और शीर्ष नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भिवानी, सांसद कुमारी सैलजा को पंचकूला, सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को पंचकूला, अशोक तंवर को गुरुग्राम, सांसद जयप्रकाश को जींद, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को रोहतक व कर्मबीर बौद्ध को अंबाला का जिम्मा सौंपा गया है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर घेरने की तैयारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य कथित तौर पर कटे हुए वोटरों और मतदाता सूचियों की विसंगतियों को लेकर ब्लॉक स्तर तक जनता के बीच जाना है। वहीं जमीन पर कार्यकर्ताओं को री-एक्टिवेट करने के लिए10 दिनों तक जनसंपर्क के जरिए प्रदेश कांग्रेस अपने सभी विंग्स और स्थानीय कैडर को सीधा जनता के बीच उतारेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *