बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग पर भूख हड़ताल:आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ी, प्रबंधक को कांग्रेस विधायक ने 18 तक नियोजन का अल्टीमेटम दिया

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग पर भूख हड़ताल:आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ी, प्रबंधक को कांग्रेस विधायक ने 18 तक नियोजन का अल्टीमेटम दिया

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी इस आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर हैं। लगातार हड़ताल से आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। प्रबंधन की ओर से ठोस पहल न होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। विस्थापितों ने साफ किया है कि नियोजन न मिलने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज करेंगे। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो स्टील प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी है। उनकी एकमात्र मांग विस्थापितों को नियोजन देना है। विधायक ने महाअष्टमी से पहले मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब प्लांट के गेट के सामने भी ले जाया जाएगा। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी इस आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर हैं। लगातार हड़ताल से आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। प्रबंधन की ओर से ठोस पहल न होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। विस्थापितों ने साफ किया है कि नियोजन न मिलने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज करेंगे। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो स्टील प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी है। उनकी एकमात्र मांग विस्थापितों को नियोजन देना है। विधायक ने महाअष्टमी से पहले मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब प्लांट के गेट के सामने भी ले जाया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *