पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में सोमवार रात अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर बरामद शराब छीन ली। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। 2 घरों में अवैध विदेशी शराब बेची पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर गांव के दो घरों में अवैध विदेशी शराब बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची। रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस को गाड़ी दूर खड़ी करनी पड़ी और टीम पैदल ही घरों तक पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों घरों से थोड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। तभी कुछ ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। आरोप है कि महिलाओं को आगे कर पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की गई और शराब छीन ली गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। बाद में पुलिस टीम दोबारा गांव पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया। सभी से थाने में पूछताछ हो रही है। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर रही है।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की सदर-2 एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई है। उन्होंने पांच लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी, हालांकि संख्या को लेकर जानकारी में अंतर है। पुलिस जांच कर रही है। पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में सोमवार रात अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर बरामद शराब छीन ली। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। 2 घरों में अवैध विदेशी शराब बेची पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर गांव के दो घरों में अवैध विदेशी शराब बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची। रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस को गाड़ी दूर खड़ी करनी पड़ी और टीम पैदल ही घरों तक पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों घरों से थोड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। तभी कुछ ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। आरोप है कि महिलाओं को आगे कर पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की गई और शराब छीन ली गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। बाद में पुलिस टीम दोबारा गांव पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया। सभी से थाने में पूछताछ हो रही है। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर रही है।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की सदर-2 एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई है। उन्होंने पांच लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी, हालांकि संख्या को लेकर जानकारी में अंतर है। पुलिस जांच कर रही है।

