उज्जैन जिले की तराना कृषि उपज मंडी में सोमवार को सोयाबीन के भाव को लेकर किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि मंडी में उनकी उपज का उचित भाव नहीं मिल रहा है। किसानों के अनुसार, मंडी में सोयाबीन की बोली करीब 4400 रुपए तक लगाई जा रही थी, जबकि मंडी के बाहर इसी उपज के 5200 से 5600 रुपए तक भाव मिलने का दावा किया गया। भाव में इस अंतर को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। करीब एक घंटे सड़क पर रुका यातायात किसानों के चक्काजाम के कारण करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और उन्हें समझाइश दी। एसडीएम बोले- भाव को लेकर गलतफहमी हुई एसडीएम अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि किसानों और व्यापारियों के बीच भाव को लेकर कुछ गलतफहमी हुई थी। अधिकारियों की समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। प्रशासन ने किसानों को व्यापारियों के साथ समन्वय कर काम करने की सलाह दी है।

