कोटा ने स्टेट लेवल पर ताइक्वांडो में जीते 11 पदक:अंडर-17 गर्ल्स ने जीती सेकेंड चैंपियनशिप ट्रॉफी; प्लेयर्स का किया स्वागत

कोटा ने स्टेट लेवल पर ताइक्वांडो में जीते 11 पदक:अंडर-17 गर्ल्स ने जीती सेकेंड चैंपियनशिप ट्रॉफी; प्लेयर्स का किया स्वागत

शिक्षा विभाग की ओर से ब्यावर में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोटा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में कोटा की टीम ने सेकेंड चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में कोटा टीम ने कुल 11 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक हर्षिता राठौड़, आरोही, लक्ष्य कलोसिया और चंचल कलोसिया ने जीते। वहीं ऋथम शर्मा, आरुषि, अविष्का महावर और पंखुड़ी ने रजत पदक हासिल किए। वेदिका धाकड़, मिताली शर्मा और आयुष्मान सिंह ने कांस्य पदक जीते। अनिल कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कोटा का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान गवर्नमेंट पीटीआई एवं टीम प्रभारी सचिन शर्मा, टीम कोच गौरव शर्मा, दल नायक ललित कुमार, ज्योति मेहरा, संतोष हाड़ा, मनोज कुमार रोहित और ध्रुव शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *