शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती को लेकर बाइक से नवादा की ओर जा रहे युवक को कोसुंभा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है। युवती बीए की छात्रा है। डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, गांव में था युवक का आना-जाना पुलिस के अनुसार साजन कुमार का युवती के गांव में पहले से आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। बाइक से नवादा ले जाते समय पुलिस ने दबोचा बताया गया कि युवक युवती को बाइक से लेकर नवादा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोसुंभा थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती और आरोपी को अरियरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का केस युवती के परिवार की शिकायत के आधार पर अरियरी थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कोर्ट में दर्ज होगा युवती का बयान पुलिस के मुताबिक युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। उसके बयान के आधार पर घटना की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती को लेकर बाइक से नवादा की ओर जा रहे युवक को कोसुंभा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है। युवती बीए की छात्रा है। डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, गांव में था युवक का आना-जाना पुलिस के अनुसार साजन कुमार का युवती के गांव में पहले से आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। बाइक से नवादा ले जाते समय पुलिस ने दबोचा बताया गया कि युवक युवती को बाइक से लेकर नवादा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोसुंभा थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती और आरोपी को अरियरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का केस युवती के परिवार की शिकायत के आधार पर अरियरी थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कोर्ट में दर्ज होगा युवती का बयान पुलिस के मुताबिक युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। उसके बयान के आधार पर घटना की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

