सुपौल में रिंग बांध किनारे जर्जर दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे में पति, पत्नी और उनकी करीब 12 वर्षीय बच्ची को चोटें आई हैं। घटना नगर पंचायत निर्मली वार्ड संख्या-2 की है। शुक्रवार रात मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया। घायल बेचन कामत रोड से अपने घर की तरफ आ रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी ममता कुमारी घर के बाहर दीवार के पास खड़ी थीं। बेचन कामत जैसे घर के पास पहुंचे, रोक के लिए लगाए गए बांस के खंभे के साथ जर्जर दीवार अचानक तीनों के ऊपर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से तीनों उसके मलबे में दब गए। हादसे में बेचन कामत के सिर में गहरा जख्म आया है। इसके अलावा उनके शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं, उनकी पत्नी के सिर में चोट लगी है, जबकि बच्ची ममता कुमारी के हाथ-पैर में हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को निकाला बाहर दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे तीनों सदस्यों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि बेचन कामत के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं, उनकी पत्नी और बच्ची का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, निर्मली थानाध्यक्ष ने बताया कि दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सुपौल में रिंग बांध किनारे जर्जर दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे में पति, पत्नी और उनकी करीब 12 वर्षीय बच्ची को चोटें आई हैं। घटना नगर पंचायत निर्मली वार्ड संख्या-2 की है। शुक्रवार रात मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया। घायल बेचन कामत रोड से अपने घर की तरफ आ रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी ममता कुमारी घर के बाहर दीवार के पास खड़ी थीं। बेचन कामत जैसे घर के पास पहुंचे, रोक के लिए लगाए गए बांस के खंभे के साथ जर्जर दीवार अचानक तीनों के ऊपर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से तीनों उसके मलबे में दब गए। हादसे में बेचन कामत के सिर में गहरा जख्म आया है। इसके अलावा उनके शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं, उनकी पत्नी के सिर में चोट लगी है, जबकि बच्ची ममता कुमारी के हाथ-पैर में हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को निकाला बाहर दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे तीनों सदस्यों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि बेचन कामत के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं, उनकी पत्नी और बच्ची का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, निर्मली थानाध्यक्ष ने बताया कि दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

