2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल को जेल:मुकेश सोनी का मोबाइल और आवाज सैम्पल FSL भेजेगी एसीबी, फरार रीडर की तलाश

2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल को जेल:मुकेश सोनी का मोबाइल और आवाज सैम्पल FSL भेजेगी एसीबी, फरार रीडर की तलाश

उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और उसके दलाल सज्जनसिंह को 3 दिन रिमांड अवधि पूरी होने पर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसीबी ने कोर्ट से 2 दिन और रिमांड बढ़ाने की मांग की थी लेकिन आरोपी पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया। जांच अधिकारी एसीबी एएसपी महावीर सिंह ने बताया कि मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह की आवाज के सैम्पल और सोनी के जब्त मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है।​ मोबाइल से अगर चैट डिलीट या कोई फोटो-वीडियो हटाए हैं तो उसका पता लगेगा। जांच अधिकारी ने बताया कि फरार रीडर जसवंत राव की तलाश करते हुए मामले में आगे जांच जारी है। ASP ने परिवादी के बेटे से मांगी थी DVR, पूछताछ में नकारता रहा 272 प्लॉट घोटाला मामले में जब ASP सोनी परिवादी निरंजन मोगरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने गया था। तब उसने परिवादी के बच्चे से डीवीआर मांगी थी। बच्चे ने कहा था कि डीवीआर बाहर लगी है। ASP सोनी ने बेटे को डीवीआर निकालकर देने की बात कही थी लेकिन बेटे ने कहा कि आप ही निकाल लो। इस बात का खुलासा खुद एसओजी के द्वारा कार्रवाई के वक्त बनाए गए वीडियो फुटेज से ही हुआ है। जो फिलहाल एसीबी के जांच के दायरे में है। दूसरी बड़ी बात ये है कि इस वीडियो में मुकेश सोनी परिवादी की उस लाल रंग की आलमारी की जांच करते दिख रहे हैं जिसमें परिवादी की पत्नी के सौने के बैंगल और सोने की घड़ी रखी थी। बता दें, परिवादी ने सोने के बैंगल, घड़ी, डीवीआर और जमीन के दस्तावेज एसओजी द्वारा जब्त करने का आरोप लगाया था लेनिक एसीबी की पूछताछ में मुकेश सोनी ऐसी कोई जब्तगी की बात को नकारता रहा। डील से एक घंटे पहले ASP से मिलने पहुंचा था दलाल जांच में सामने आया कि 2 करोड़ की डील वाले दिन 24 सितंबर को दलाल सज्जन सिंह ASP सोनी से उनके अंबामाता ​स्थित निवास पर मिलने गया था। शाम 6:30 रानी रोड पर परिवादी से 2 करोड़ रिश्वत की डील हुई थी और उसके करीब एक घंटे पहले मुकेश सोनी के घर पर दलाल पहुंचा था। जहां डील की पूरी प्लानिंग हुई थी। इसके बाद वह परिवादी को साथ लेकर रानी रोड पहुंचा था। एसीबी टीम द्वारा मुकेश सोनी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी से इस बात का खुलासा हुआ। एसीबी ने दलाल को लेकर सोनी की मौका दस्दीक भी कराई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *