हत्या के प्रयास का आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार:धरियावद पुलिस ने की कार्रवाई, उदयपुर में 8 केस दर्ज

हत्या के प्रयास का आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार:धरियावद पुलिस ने की कार्रवाई, उदयपुर में 8 केस दर्ज

धरियावद पुलिस ने चाकू से हत्या के प्रयास के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी हासिम उर्फ रूहान निवासी वल्लभनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल धरियावद में रहता है। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देश पर एएसपी जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी हजारीलाल मीणा की टीम ने की। चाकू मारकर की हत्या की कोशिश पुलिस के मुताबिक, 20 जून 2026 को आदिल खान मेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पुरानी कहासुनी के चलते हासिम उर्फ रूहान ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की। इसके बाद धरियावद थाने में मामला दर्ज किया गया। प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार जांच में पता चला कि आरोपी मावली सब-जेल में बंद है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे जेल से लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत 8 केस पहले से दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *