आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लूटी:गिरिडीह में बुलेट सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, रास्ता पूछने के बहाने पीछा किया

आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लूटी:गिरिडीह में बुलेट सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, रास्ता पूछने के बहाने पीछा किया

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बुलेट सवार तीन युवकों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लूट ली। घटना रात करीब नौ से दस बजे के बीच लेदा पानी टंकी के पास हुई। बेगाबाद के मोतीलेदा निवासी 55 वर्षीय भागीरथ राय भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने लेदा जा रहे थे। इसी दौरान कोवाड़ के पास उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से रास्ता पूछा। युवकों ने उन्हें रास्ता बताने के बाद पीछा करना शुरू कर दिया। लेदा पानी टंकी के पास पहुंचते ही तीनों ने बाइक को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया और भागीरथ राय की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जलन से बाइक रोकी तो दोबारा डाला मिर्च पाउडर आंखों में मिर्ची पाउडर पड़ते ही तेज जलन होने लगी। इससे भागीरथ राय ने बाइक रोक दी। इसी दौरान बुलेट सवार युवकों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से भागीरथ राय घबरा गए। उन्होंने आसपास के स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और बाइक बरामदगी में जुटी पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस आरोपियों की पहचान और लूटी गई बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित रास्तों की जानकारी जुटा रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक बुलेट पर सवार थे और वारदात के बाद बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल लूट की इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भी चर्चा है। गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बुलेट सवार तीन युवकों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लूट ली। घटना रात करीब नौ से दस बजे के बीच लेदा पानी टंकी के पास हुई। बेगाबाद के मोतीलेदा निवासी 55 वर्षीय भागीरथ राय भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने लेदा जा रहे थे। इसी दौरान कोवाड़ के पास उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से रास्ता पूछा। युवकों ने उन्हें रास्ता बताने के बाद पीछा करना शुरू कर दिया। लेदा पानी टंकी के पास पहुंचते ही तीनों ने बाइक को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया और भागीरथ राय की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जलन से बाइक रोकी तो दोबारा डाला मिर्च पाउडर आंखों में मिर्ची पाउडर पड़ते ही तेज जलन होने लगी। इससे भागीरथ राय ने बाइक रोक दी। इसी दौरान बुलेट सवार युवकों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से भागीरथ राय घबरा गए। उन्होंने आसपास के स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और बाइक बरामदगी में जुटी पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस आरोपियों की पहचान और लूटी गई बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित रास्तों की जानकारी जुटा रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक बुलेट पर सवार थे और वारदात के बाद बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल लूट की इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भी चर्चा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *