जिले में 37 जिला परिषद, 12 पंचायत समिति के 212 सदस्यों और सरपंचों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बेलेट पेपर से मतदान होगा। वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान ईवीएम मशीन से होगा। दरअसल, नागौर में जिला प्रमुख पद SC-ओपन है। वहीं 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 37 जिला परिषद और 12 प्रधान की लॉटरी निकाली गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 347 सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के 8 दिन बाद चुनावी शेड्यूल जारी किया है। 12 प्रधान में 6 महिलाएं नागौर जिले में 4 पंचायत समिति नई बनी है। जिसमें श्रीबालाजी-अलाय, डेह, मेड़ता रोड-गोटन और पाचौड़ी नई पंचायत समितियां बनी है अब कुल 12 पंचायत समिति है। इसमें 6 प्रधान महिलाएं बनेगी। इसमें एससी और ओबीसी शामिल है।

