आगरा में गीता ओलम्पियाड:100 स्कूलों में पढ़ाया जा रहा गीता सार, ओलम्पियाड में जुटेंगे 40 हजार विद्यार्थी

आगरा में गीता ओलम्पियाड:100 स्कूलों में पढ़ाया जा रहा गीता सार, ओलम्पियाड में जुटेंगे 40 हजार विद्यार्थी

आगरा में जीवन की कठिनाइयों और विभिन्न परिस्थितियों में सही दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देने वाली भगवद्गीता की शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए इस्कॉन की ओर से 13 दिसंबर को सूरसदन में गीता ओलम्पियाड का आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप प्रभु ने बताया कि युवा पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्कूलों में गीता सार की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस वर्ष ओलम्पियाड में आगरा के करीब 40 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। अदिति गौरांगी ने बताया कि शहर के लगभग 100 स्कूलों में विद्यार्थियों को गीता सार पढ़ाया जा रहा है। जिन स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं हो पाती हैं, वहां विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की भी व्यवस्था की गई है। ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *