मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 से 9 बजे तक संस्थान परिसर व आसपास के क्षेत्र में निदेशक, आचार्य, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। इसके बाद 11 बजे राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ मुख्य समारोह शुरू हुआ। गांधी और शास्त्री के जीवन व दर्शन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ. रानी झा, प्रतीक प्रभाकर समेत आचार्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. रानी झा ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। बौआ देवी ने गांधी के आदर्शों को अपनाने, जबकि दुलारी देवी व शिवन पासवान ने स्वच्छता संबंधी विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रतीक प्रभाकर ने विद्यार्थियों से गांधी के विचारों को मिथिला चित्रकला से प्रस्तुत करने की अपील की। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 से 9 बजे तक संस्थान परिसर व आसपास के क्षेत्र में निदेशक, आचार्य, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। इसके बाद 11 बजे राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ मुख्य समारोह शुरू हुआ। गांधी और शास्त्री के जीवन व दर्शन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ. रानी झा, प्रतीक प्रभाकर समेत आचार्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. रानी झा ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। बौआ देवी ने गांधी के आदर्शों को अपनाने, जबकि दुलारी देवी व शिवन पासवान ने स्वच्छता संबंधी विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रतीक प्रभाकर ने विद्यार्थियों से गांधी के विचारों को मिथिला चित्रकला से प्रस्तुत करने की अपील की।

