महिला से छेड़छाड़ का विरोध किया तो ब्लाउज फाड़ा:सिद्धार्थनगर में पति ने शिकायत की तो घर पर पहुंचे 7 आरोपी, महिला और बेटियों से मारपीट का आरोप

महिला से छेड़छाड़ का विरोध किया तो ब्लाउज फाड़ा:सिद्धार्थनगर में पति ने शिकायत की तो घर पर पहुंचे 7 आरोपी, महिला और बेटियों से मारपीट का आरोप

सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर घटना के 57 दिन बाद हुई कार्रवाई में विक्रम, बहाऊ, राधिका, बीना, फिरोज, खुशी और दीपक को आरोपी बनाया गया है। महिला के मुताबिक, 6 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में विक्रम और बहाऊ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट करते हुए उसका ब्लाउज फाड़ दिया। महिला के शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग गए। पति ने शिकायत की तो घर पहुंचकर मारपीट का आरोप महिला के पति ने आरोपियों के घर जाकर घटना की शिकायत की। आरोप है कि वहां उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद सातों आरोपी लाठी-रॉड लेकर महिला के घर पहुंचे। यहां महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। थाने और एसपी से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंची महिला ने घटना की शिकायत थाने और पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 अगस्त को कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 2 अक्टूबर को सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *