झांसी में दरोगा और 4 सिपाहियों ने 6 लाख लूटे:युवक को उठाकर थाने लाए, 12 दिन बाद जेल भेजा, 1 साल बाद कोर्ट के आदेश पर FIR

झांसी में दरोगा और 4 सिपाहियों ने 6 लाख लूटे:युवक को उठाकर थाने लाए, 12 दिन बाद जेल भेजा, 1 साल बाद कोर्ट के आदेश पर FIR

झांसी में दरोगा और 4 सिपाहियों ने मिलकर एक युवक से 6 लाख रुपए लूट लिए। वो रकम स्कूटी की डिग्गी में रखकर जा रहा था। रास्ते से पुलिस टीम उसे उठाकर कोतवाली ले गई। पैसे और दो मोबाइल अपने पास रख लिए। आरोप है कि 20 हजार रुपए लेकर देर रात उसे छोड़ दिया। दोनों मोबाइल दे दिए, लेकिन पैसे नहीं दिए। 10 दिन बाद वह पैसे लेने थाने गया तो उसे लॉकअप में बंद दिया। जेब से दोनों मोबाइल और 20600 रुपए निकाल दिया। दो दिन बाद उसे साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बताया कि पैसा और सेमसंग एस 24 उल्ट्रा मोबाइल मालखाने में जमा है। जब युवक जेल से छूटकर आया तो पता चला कि पूरा पैसा और सेमसंग एस 24 उल्ट्रा मोबाइल मालखाने में जमा नहीं है। पुलिस टीम ने षड़यंत्र रचकर मोबाइल व 6 लाख रुपए छीन लिए। पूरा मामला नवंबर 2025 का है। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दरोगा राजेश अवस्थी, सिपाही राजेश पाल, कपिल चाहर और दो अज्ञात सिपाहियों पर लूट की FIR दर्ज की गई है।

खबर अपडेट की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *