स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत झंझारपुर के विधायक सह सूबे के नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया। नीतीश मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र के विख्यात शक्तिपीठ मां चामुंडा स्थान पचही के परिसर में झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अपने घर-परिवेश के साथ-साथ सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई करने का आह्वान क्षेत्र वासियों से किया। चामुंडा विकास फाउंडेशन के द्वारा मंत्री को मिथिला परंपरानुसार पाग दोपाटा देकर स्वागत किया गया तथा मिथिला पेंटिंग भेंट किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा, सोनू झा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम साहू सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत झंझारपुर के विधायक सह सूबे के नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया। नीतीश मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र के विख्यात शक्तिपीठ मां चामुंडा स्थान पचही के परिसर में झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अपने घर-परिवेश के साथ-साथ सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई करने का आह्वान क्षेत्र वासियों से किया। चामुंडा विकास फाउंडेशन के द्वारा मंत्री को मिथिला परंपरानुसार पाग दोपाटा देकर स्वागत किया गया तथा मिथिला पेंटिंग भेंट किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार झा, सोनू झा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम साहू सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

