गांधी जयंती के अवसर पर जिले में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता, वृक्षारोपण और टीबी मुक्त भारत अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सूरी +2 हाईस्कूल के एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकालकर अभियान की शुरुआत की।प्रभात फेरी का नेतृत्व फर्स्ट ऑफिसर मो. शमशीर एवं हवलदार भरत मान घले ने किया। इसके बाद कैडेट स्कूल परिसर पहुंचे और इंद्र पूजा मेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में सीनियर कैडेट कृष्णा, पूजा, अभिषेक आनंद, अनामिका और इशरत खातून समेत बड़ी संख्या में सीनियर व जूनियर कैडेट शामिल हुए। वहीं, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी में एएनओ सूरज सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार महतो, सूबेदार राजकुमार एवं हवलदार मंगेश कुमार सिंह की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर जिले में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता, वृक्षारोपण और टीबी मुक्त भारत अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सूरी +2 हाईस्कूल के एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकालकर अभियान की शुरुआत की।प्रभात फेरी का नेतृत्व फर्स्ट ऑफिसर मो. शमशीर एवं हवलदार भरत मान घले ने किया। इसके बाद कैडेट स्कूल परिसर पहुंचे और इंद्र पूजा मेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में सीनियर कैडेट कृष्णा, पूजा, अभिषेक आनंद, अनामिका और इशरत खातून समेत बड़ी संख्या में सीनियर व जूनियर कैडेट शामिल हुए। वहीं, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी में एएनओ सूरज सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार महतो, सूबेदार राजकुमार एवं हवलदार मंगेश कुमार सिंह की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया।

