आज से बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगी। इसके बाद बुडको की सभी फाइलों और परियोजनाओं से जुड़े काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इस ई-ऑफिस में 2500 से ज्यादा फाइलें अपलोड की गई है, जिसमें पूरे बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट्स का ब्योरा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को फाइलों का निष्पादन डिजिटल माध्यम से करना होगा और भौतिक फाइलों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर कर्मचारियों को ई-ऑफिस के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 24 घंटे में लंबित फाइलों का तैयार होगा ब्योरा ई-ऑफिस लागू करने से पहले सभी शाखाओं को वर्तमान में लंबित चल रही फाइल्स की सूची 24 घंटे के भीतर तैयार कर स्कैनिंग के लिए देने का निर्देश दिया गया है। स्कैनिंग पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्रणाली पर फाइलों के निष्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर भी तैयार कर लिए गए हैं। नई व्यवस्था से फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी और किसी फाइल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इससे कागज का इस्तेमाल कम होने के साथ काम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। परियोजनाओं और फाइलों से संबंधित जानकारी के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय आने की जरूरत भी कम होगी। AI डैशबोर्ड से परियोजनाओं की रियल टाइम निगरानी बुडको की परियोजनाओं की निगरानी में AI और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है। AI आधारित डैशबोर्ड के साथ MIS, इंजीनियरिंग रिपोर्ट, फाइल ट्रैकिंग और कॉन्ट्रैक्टर के डेटाबेस को एकीकृत करने की योजना है। इससे अधिकारियों को परियोजनाओं की प्रगति की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी और जरूरत के अनुसार समय पर निर्णय लिया जा सकेगा। इंजीनियर और कॉन्ट्रैक्टर के लिए ऑनलाइन सिस्टम होगा आसान परियोजनाओं की निगरानी के लिए तैयार किए जा रहे ऑनलाइन सिस्टम को इंजीनियरों और कॉन्ट्रैक्टर के लिए सरल और यूजर फ्रेंडली बनाने पर भी जोर दिया गया है। पोर्टल और MIS पर आंकड़ों को लगातार अपडेट रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य परियोजनाओं की स्थिति, फाइलों की प्रगति और कॉन्ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारी को एक ही डिजिटल व्यवस्था में उपलब्ध कराना है। फाइल से परियोजना तक डिजिटल निगरानी ई-ऑफिस के साथ AI आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू होने से बुडको के प्रशासनिक कामकाज और परियोजना प्रबंधन को एक ही डिजिटल फ्रेमवर्क से जोड़ने की तैयारी है। बुडको राज्य में जलापूर्ति, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज समेत कई शहरी आधारभूत संरचना परियोजनाओं को क्रियान्वित करता है। आज से बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगी। इसके बाद बुडको की सभी फाइलों और परियोजनाओं से जुड़े काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इस ई-ऑफिस में 2500 से ज्यादा फाइलें अपलोड की गई है, जिसमें पूरे बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट्स का ब्योरा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को फाइलों का निष्पादन डिजिटल माध्यम से करना होगा और भौतिक फाइलों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर कर्मचारियों को ई-ऑफिस के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 24 घंटे में लंबित फाइलों का तैयार होगा ब्योरा ई-ऑफिस लागू करने से पहले सभी शाखाओं को वर्तमान में लंबित चल रही फाइल्स की सूची 24 घंटे के भीतर तैयार कर स्कैनिंग के लिए देने का निर्देश दिया गया है। स्कैनिंग पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्रणाली पर फाइलों के निष्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर भी तैयार कर लिए गए हैं। नई व्यवस्था से फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी और किसी फाइल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इससे कागज का इस्तेमाल कम होने के साथ काम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। परियोजनाओं और फाइलों से संबंधित जानकारी के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय आने की जरूरत भी कम होगी। AI डैशबोर्ड से परियोजनाओं की रियल टाइम निगरानी बुडको की परियोजनाओं की निगरानी में AI और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है। AI आधारित डैशबोर्ड के साथ MIS, इंजीनियरिंग रिपोर्ट, फाइल ट्रैकिंग और कॉन्ट्रैक्टर के डेटाबेस को एकीकृत करने की योजना है। इससे अधिकारियों को परियोजनाओं की प्रगति की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी और जरूरत के अनुसार समय पर निर्णय लिया जा सकेगा। इंजीनियर और कॉन्ट्रैक्टर के लिए ऑनलाइन सिस्टम होगा आसान परियोजनाओं की निगरानी के लिए तैयार किए जा रहे ऑनलाइन सिस्टम को इंजीनियरों और कॉन्ट्रैक्टर के लिए सरल और यूजर फ्रेंडली बनाने पर भी जोर दिया गया है। पोर्टल और MIS पर आंकड़ों को लगातार अपडेट रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य परियोजनाओं की स्थिति, फाइलों की प्रगति और कॉन्ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारी को एक ही डिजिटल व्यवस्था में उपलब्ध कराना है। फाइल से परियोजना तक डिजिटल निगरानी ई-ऑफिस के साथ AI आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू होने से बुडको के प्रशासनिक कामकाज और परियोजना प्रबंधन को एक ही डिजिटल फ्रेमवर्क से जोड़ने की तैयारी है। बुडको राज्य में जलापूर्ति, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज समेत कई शहरी आधारभूत संरचना परियोजनाओं को क्रियान्वित करता है।

