इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम में हिमाचल पुलिस देश में नंबर-1:सितंबर-2026 में 4.4 मिनट में पहुंची मदद, तकनीक का इस्तेमाल करके सुधार, सीएम ने बधाई दी

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम में हिमाचल पुलिस देश में नंबर-1:सितंबर-2026 में 4.4 मिनट में पहुंची मदद, तकनीक का इस्तेमाल करके सुधार, सीएम ने बधाई दी

इमरजेंसी में मदद पहुंचाने के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की ऑल इंडिया ERSS-112 रिस्पॉन्स टाइम रैंकिंग में हिमाचल सबसे तेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स देने वाला राज्य रहा। पिछले 30 दिनों में प्रदेश में ERSS-112 से जुड़ी घटनाओं पर औसत रिस्पॉन्स टाइम 4 मिनट 4 सेकंड दर्ज किया गया। खास बात यह है कि नवंबर 2025 तक इसी रैंकिंग में हिमाचल पुलिस देश में 34वें स्थान पर थी। इसके बाद रिस्पॉन्स सिस्टम में किए गए सुधारों के चलते प्रदेश की रैंकिंग लगातार बेहतर हुई और अब हिमाचल देशभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है। ERSS-112 के तहत किसी व्यक्ति की ओर से आपात स्थिति में कॉल किए जाने के बाद कॉल टेकर्स, डिस्पैचर्स, इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV), जिला पुलिस और फील्ड स्टाफ के बीच समन्वय के जरिए मौके पर सहायता पहुंचाई जाती है। तकनीक का इस्तेमाल करके रिस्पॉन्स टाइम कम किया पुलिस के मुताबिक, रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के पीछे लगातार मॉनिटरिंग, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल, ऑपरेशनल अनुशासन और राज्य ERSS सेंटर से लेकर जिला और फील्ड यूनिट के बीच बेहतर तालमेल प्रमुख कारण रहे हैं। इमरजेंसी में हर मिनट महत्वपूर्ण इमरजेंसी की स्थिति में मदद पहुंचाने में बचाया गया हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। हादसे, अपराध, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य संकट की स्थिति में जल्द पुलिस सहायता मिलने से जान-माल की सुरक्षा में मदद मिलती है। सीएम ने हिमाचल पुलिस को दी बधाई मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर हिमाचल पुलिस की ERSS-112 टीम को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों से इसी गति को बनाए रखते हुए आम लोगों को मिलने वाली इमरजेंसी सेवा की गुणवत्ता में और सुधार करने को कहा। पुलिस का कहना है कि देश में नंबर-1 स्थान हासिल करना उपलब्धि है, लेकिन इसे लगातार बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *