भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को भीलवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी पंचायतराज चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे। पंचायतीराज चुनावों पर चर्चा करेंगे जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया- प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ब्यावर में आयोजित निर्धारित बैठक में भाग लेने के पश्चात भीलवाड़ा पहुंचेंगे और दोपहर 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे और आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन देंगे। निकाय चुनाव की समीक्षा होगी इसके साथ ही हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे। राठौड़ बैठक संपन्न होने के राजसमंद के लिए रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एवं संगठनात्मक बैठक को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे से जिले के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार होगा।

