ढाबा में छापेमारी, 7.30 लाख नकद और 100 ग्राम स्मैक बरामद

ढाबा में छापेमारी, 7.30 लाख नकद और 100 ग्राम स्मैक बरामद

बहादुरगंज (किशनगंज)| गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने रविवार को लोहागाड़ा हाट के समीप एनएच-327ई स्थित लक्की ढाबा में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 100 ग्राम स्मैक, 7.30 लाख रुपए नकद, 20 ग्राम सोना और 725 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए। मामले में ढाबा संचालक लोहागाड़ा निवासी शाहनवाज और गलगलिया थाना क्षेत्र निवासी विकास पंडित को हिरासत में लिया गया है। अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भारती के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहागाड़ा हाट के समीप कैंप के सामने स्थित लक्की ढाबा में कुछ लोग आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान नकदी, स्मैक और जेवरात बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी में कुछ नोटों के जाली होने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं जेवरात के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम और जेवरात उनके पास कहां से आए। साथ ही कथित जाली नोटों के नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है। बहादुरगंज (किशनगंज)| गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने रविवार को लोहागाड़ा हाट के समीप एनएच-327ई स्थित लक्की ढाबा में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 100 ग्राम स्मैक, 7.30 लाख रुपए नकद, 20 ग्राम सोना और 725 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए। मामले में ढाबा संचालक लोहागाड़ा निवासी शाहनवाज और गलगलिया थाना क्षेत्र निवासी विकास पंडित को हिरासत में लिया गया है। अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भारती के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहागाड़ा हाट के समीप कैंप के सामने स्थित लक्की ढाबा में कुछ लोग आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान नकदी, स्मैक और जेवरात बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी में कुछ नोटों के जाली होने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं जेवरात के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम और जेवरात उनके पास कहां से आए। साथ ही कथित जाली नोटों के नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *