धान के खेत से मिली महिला की लाश, बोरे और ड्रम में बम भी बरामद

धान के खेत से मिली महिला की लाश, बोरे और ड्रम में बम भी बरामद

भास्कर न्यूज | भरगामा (अररिया) भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण विस्फोट के बाद रविवार को पुलिस की तलाशी में बड़ा खुलासा हुआ। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार व जवानों ने मो. अख्तर के घर से करीब 200 गज पीछे धान के खेत से उसकी पत्नी अफसाना खातून का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। इसी दौरान एक बोरे और नीले रंग के ड्रम में बम भी बरामद हुए। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का शव धान के खेत तक कैसे पहुंचा और बरामद विस्फोटकों का शुक्रवार को हुए विस्फोट से क्या संबंध है। शुक्रवार को मो. अख्तर के घर में हुए विस्फोट से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई थी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों तक झटका महसूस हुआ था। घटना के बाद से पुलिस लगातार घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच कर रही थी। रविवार को शव और बम बरामद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद विस्फोटकों की प्रकृति और क्षमता की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद लिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विस्फोटक घर तक कैसे पहुंचे, इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया और घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था। मामले की जांच जारी है। भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में हुए भीषण विस्फोट और घटनास्थल से विस्फोटक बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। विस्फोटक से संबंधित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से नामजद अभियुक्तों के घर के सभी सदस्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। भास्कर न्यूज | भरगामा (अररिया) भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण विस्फोट के बाद रविवार को पुलिस की तलाशी में बड़ा खुलासा हुआ। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार व जवानों ने मो. अख्तर के घर से करीब 200 गज पीछे धान के खेत से उसकी पत्नी अफसाना खातून का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। इसी दौरान एक बोरे और नीले रंग के ड्रम में बम भी बरामद हुए। इसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का शव धान के खेत तक कैसे पहुंचा और बरामद विस्फोटकों का शुक्रवार को हुए विस्फोट से क्या संबंध है। शुक्रवार को मो. अख्तर के घर में हुए विस्फोट से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई थी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों तक झटका महसूस हुआ था। घटना के बाद से पुलिस लगातार घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच कर रही थी। रविवार को शव और बम बरामद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद विस्फोटकों की प्रकृति और क्षमता की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद लिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विस्फोटक घर तक कैसे पहुंचे, इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया और घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था। मामले की जांच जारी है। भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में हुए भीषण विस्फोट और घटनास्थल से विस्फोटक बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। विस्फोटक से संबंधित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से नामजद अभियुक्तों के घर के सभी सदस्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *