समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर जिले की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद और पूर्व एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और जिले की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया था। जिसके बाद अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसमें जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के साथ साथ सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों को भंग कर दिया। नई कार्यकारिणी का एलान फिलहाल नहीं हुआ है। बता दें कि तीन दिन पहले पप्पू निषाद पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हमला कर दिया गया था। बुधवार को पार्टी के लोग लखनऊ आए थे, जिसके बाद अखिलेश यादव ने संगठन को भंग करने का एलान कर दिया।

