पारा में लेनदेन के विवाद में बहनोई ने चलाई गोली:साले के पैर में लगी, आरोपी हिरासत में; घायल को अस्पताल भेजा गया

पारा में लेनदेन के विवाद में बहनोई ने चलाई गोली:साले के पैर में लगी, आरोपी हिरासत में; घायल को अस्पताल भेजा गया

पारा के मोहान रोड पर बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सलेमपुर पतौरा स्थित शराब ठेके के पास बहनोई और साले में विवाद हो गया। शराब पीने के दौरान बहस बढ़ी और बहनोई ने साले के ऊपर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली साले के पैर में लगी। बहनोई प्रॉपर्टी डीलर है। दोनों के बीच रुपयों के लेकर विवाद हुआ। गोली मारने के बाद प्रॉपर्टी डीलर बहनोई भागने लगा था। उसे ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा और पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहनोई को हिरासत में लिया और घायल साले को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। आरोपी बंथरा का प्रॉपर्टी डीलर निसार है। सलेमपुर पतौरा में किराये पर रह रहे साले इमरान ने उससे 2 लाख रुपए लिए थे। आरोपी बहनोई ने साथी को पिस्टल देकर भगाया इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि निसार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से इमरान फायर किया। गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी है। निसार गोली मारने के बाद भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो उसने पिस्टल अपने साथी नरपत को दे दी। जिसको लेकर नरपत मौके से भाग निकला। फिलहाल, आरोपी निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल के घरवालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *