मऊगंज से 50 दिन से लापता युवती हैदराबाद में मिली:शाहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े; कोर्ट ने जेल भेजा

मऊगंज से 50 दिन से लापता युवती हैदराबाद में मिली:शाहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े; कोर्ट ने जेल भेजा

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से 29 जुलाई को लापता हुई युवती को पुलिस ने 50 दिन बाद हैदराबाद से बरामद किया। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। 29 जुलाई को घर से निकली थी युवती पुलिस के अनुसार, युवती 29 जुलाई को परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर शाहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम युवती तक हैदराबाद में पहुंची। उसे बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद युवती को परिवार को सौंप दिया गया। तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने मामले में सोनू प्रजापति (28), सनाम प्रजापति (25) और सौरभ सोनी (19) को गिरफ्तार किया है। सोनू और सनाम प्रजापति देवई, थाना सेवड़ा, जिला दतिया के रहने वाले हैं और फिलहाल पुणे में रहते हैं। सौरभ सोनी डिलहा, थाना नईगढ़ी, जिला मऊगंज का निवासी है। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *