बैरिया स्कूल ने बाढ़ के बीच ऑनलाइन क्लास शुरू की:कटिहार में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को फायदा, शिक्षा अधिकारी ने की सराहना

बैरिया स्कूल ने बाढ़ के बीच ऑनलाइन क्लास शुरू की:कटिहार में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को फायदा, शिक्षा अधिकारी ने की सराहना

कटिहार जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। अमदाबाद, मनिहारी, बरारी और कुरसेला प्रखंड के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई बंद है। ऐसे में अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया ने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की है। स्कूल की तरफ से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। बाढ़ के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में वे घर बैठे मोबाइल से क्लास से जुड़ रहे हैं। शिक्षकों ने ऑनलाइन क्लास शुरू करने का लिया फैसला ऑनलाइन क्लास में पढ़ाए गए पाठ का वीडियो भी व्हाट्सऐप से छात्रों को भेजा जा रहा है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद मिल रही है। छात्र आयुष कुमार, अभय कुमार और साक्षी कुमारी ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने पर खुशी जताई। अभिभावक सरिता कुमारी और मुकेश कुमार ने भी स्कूल की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक है और ऐसे समय में बच्चों की पढ़ाई जारी रखना बहुत जरूरी है। स्कूल के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण बच्चे घरों में हैं। स्कूल पहुंचना मुश्किल है। करीब 95 स्कूलों में बाढ़ के कारण पढ़ाई पर असर इंटरनेट सेवा शुरू होते ही शिक्षकों ने ऑनलाइन क्लास शुरू करने का फैसला लिया। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों बच्चे इसका फायदा उठा रहे हैं। अमदाबाद के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी रणबीर कुमार ने भी इस पहल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 119 स्कूलों में से करीब 95 स्कूलों में बाढ़ के कारण पढ़ाई पर असर पड़ा है। इससे लगभग 25 हजार बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। उन्होंने दूसरे प्रधानाध्यापकों से भी बैरिया स्कूल की तरह ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अपील की। ताकि बाढ़ के बीच बच्चों की पढ़ाई बंद न हो। कटिहार जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। अमदाबाद, मनिहारी, बरारी और कुरसेला प्रखंड के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई बंद है। ऐसे में अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया ने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की है। स्कूल की तरफ से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। बाढ़ के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में वे घर बैठे मोबाइल से क्लास से जुड़ रहे हैं। शिक्षकों ने ऑनलाइन क्लास शुरू करने का लिया फैसला ऑनलाइन क्लास में पढ़ाए गए पाठ का वीडियो भी व्हाट्सऐप से छात्रों को भेजा जा रहा है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद मिल रही है। छात्र आयुष कुमार, अभय कुमार और साक्षी कुमारी ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने पर खुशी जताई। अभिभावक सरिता कुमारी और मुकेश कुमार ने भी स्कूल की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक है और ऐसे समय में बच्चों की पढ़ाई जारी रखना बहुत जरूरी है। स्कूल के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण बच्चे घरों में हैं। स्कूल पहुंचना मुश्किल है। करीब 95 स्कूलों में बाढ़ के कारण पढ़ाई पर असर इंटरनेट सेवा शुरू होते ही शिक्षकों ने ऑनलाइन क्लास शुरू करने का फैसला लिया। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों बच्चे इसका फायदा उठा रहे हैं। अमदाबाद के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी रणबीर कुमार ने भी इस पहल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 119 स्कूलों में से करीब 95 स्कूलों में बाढ़ के कारण पढ़ाई पर असर पड़ा है। इससे लगभग 25 हजार बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। उन्होंने दूसरे प्रधानाध्यापकों से भी बैरिया स्कूल की तरह ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अपील की। ताकि बाढ़ के बीच बच्चों की पढ़ाई बंद न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *