आगरा के कालिंदी विहार में शुक्रवार सुबह यूजीसी की नई व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन हुआ। सीएनजी पंप के पीछे सुबह करीब 10:30 बजे करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दिनेश जादौन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ‘यूजीसी रोल बैक करो’ के नारे लगाए प्रदर्शन में वृद्ध, महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने ‘यूजीसी रोल बैक करो’ और ‘काला कानून वापस लो’ के नारे लगाए। इसके साथ ही ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन की सूचना पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत चलती रही। सड़क पर प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिसे सामान्य कराने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 12 बजे तक चला प्रदर्शन प्रदर्शन में करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष करण ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिसोदिया भी समर्थकों के साथ मौजूद रहे। इनके अलावा दिनेश जादौन, विशाल उपाध्याय, ललित जादौन, मोहित सिकरवार, रोहित सिकरवार, गौरव ठाकुर, उदय ठाकुर, गोलू पंडित, मोहन उपाध्याय और हिमांशु ठाकुर समेत कई लोग और महिलाएं शामिल हुईं। करीब 12 बजे प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर बनाए रहे।

