ओपन जेल से आजीवन कारावास का बंदी गायब:छुट्टी के बाद कांस्टेबल भी नहीं लौटा, पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की शुरू

ओपन जेल से आजीवन कारावास का बंदी गायब:छुट्टी के बाद कांस्टेबल भी नहीं लौटा, पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की शुरू

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ओपन जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक बंदी हाजिरी के दौरान नहीं मिला। वहीं साइबर हेल्पलाइन पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटा। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है। ओपन जेल से आजीवन कारावास का बंदी फरार केंद्रीय जेल की ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी अजहरुद्दीन शाम की हाजिरी के दौरान गायब मिला। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद जेल प्रहरी कुलदीप ने जेल उप अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने BNS की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है। छुट्टी के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटा कांस्टेबल, मोबाइल बंद दूसरे मामले में 1930 साइबर हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात कांस्टेबल हरेत मीणा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हरेत 3 अगस्त को छुट्टी लेकर गए थे और उन्हें 12 अगस्त को ड्यूटी पर लौटना था। लेकिन वे न तो ड्यूटी पर पहुंचे और न ही घर लौटे। उनका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। भांजे कुलदीप मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने BNS की धारा 140(2)/140(3) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *