पति का मर्डर किया, शव को बाइक से फंकेने गई:मंदसौर में पत्नी ने भाई और देवर के साथ मिलकर की हत्या, पैसों को लेकर था विवाद

पति का मर्डर किया, शव को बाइक से फंकेने गई:मंदसौर में पत्नी ने भाई और देवर के साथ मिलकर की हत्या, पैसों को लेकर था विवाद

मंदसौर की नई आबादी पुलिस ने 32 साल के इस्माइल उर्फ भूरा की हत्या का खुलासा गुरुवार को किया है। पुलिस के मुताबिक, इस्माइल की हत्या उसके भाई मोहम्मद ईशाक, पत्नी मुस्कान और साले शाकिर ने मिलकर की थी। चौपाल सागर के नज़दीक खेत पर हत्या करने के बाद लगभग 2 किलोमीटर दूर खिलचीपुरा से नालछा माता जाने वाली सड़क पर झाड़ियों में फेंका शव। घटना दिसंबर 2025 की है आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल से खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने 9 महीने बाद खुलासा करते हुए ईशाक और मुस्कान को गिरफ्तार किया है, जबकि शाकिर फरार है। सिर पर डंडे से वार किया, फिर गला दबाया पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे मकान बेचने से मिलने वाले पैसों का विवाद और पारिवारिक झगड़ा मुख्य वजह रहा। तीनों आरोपियों ने पहले इस्माइल के सिर पर डंडे से वार किया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 8 साल पहले मुस्कान और इस्माइल की शादी हुई थी, दोनो के 2 बच्चे भी हैं। घटना के करीब 7-8 महीने पहले दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि ईशाक मकान बेचना चाहता था, जबकि इस्माइल इसके लिए तैयार नहीं था। दोनों भाइयों के परिवारों में पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस्माइल के शराब पीने के बाद घर में विवाद और मारपीट होने की बात भी जांच में सामने आई है। फतेहगढ़ में पत्नी से विवाद, फिर खेत पर ले गए पुलिस की जांच के मुताबिक, इस्माइल अपनी पत्नी मुस्कान के मायके ग्राम फतेहगढ़ गया था। वहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस दौरान मुस्कान और उसके भाई शाकिर ने उसके साथ मारपीट की। विवाद के बाद इस्माइल बस से वहां से रवाना हुआ और चौपाल सागर के पास उतर गया। इसके बाद मुस्कान और शाकिर वहां पहुंचे और उसे अपने साथ एक खेत पर ले गए। कुछ देर बाद इस्माइल का भाई ईशाक भी वहां पहुंच गया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर इस्माइल पर हमला किया। पहले उसके सिर पर डंडे से वार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाइक पर बीच में शव रखकर ले गए हत्या के बाद ईशाक वहां से चला गया। इसके बाद मुस्कान और शाकिर शव को मोटरसाइकिल से ले जाने लगे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने शव को बाइक पर अपने बीच बैठने की स्थिति में रखा था। रास्ते में शव का पैर जमीन से टकराने लगा। इसके बाद दोनों ने खिलचीपुरा से नालछा माता जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में शव फेंक दिया और वहां से चले गए। घटना के बाद ईशाक खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसका भाई इस्माइल खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड पर बेहोश पड़ा है। खुद फरियादी बनकर थाने पहुंचा था ईशाक 15 सितंबर को ईशाक की सूचना पर डायल-112 की मदद से इस्माइल को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका सामने आने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच, तकनीकी सबूत और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, ईशाक ने खुद फरियादी बनकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पूछताछ और तकनीकी सबूतों से उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। CCTV में शव को बाइक से ले जाते दिखे घटना के बाद का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें मुस्कान अपने भाई शाकिर के साथ काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर दिखाई दे रही है। बाइक शाकिर चला रहा था। बीच में इस्माइल का शव बैठा था और मुस्कान पीछे से उसे पकड़े हुए थी। दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार पुलिस ने मोहम्मद ईशाक पिता अलीमुद्दीन मेव, उम्र 30 वर्ष, निवासी मदारपुरा और मुस्कान पत्नी इस्माइल मेवाती, उम्र 24 वर्ष, निवासी मदारपुरा को गिरफ्तार किया है। वहीं शाकिर पिता बब्बू खां मेव, निवासी नई फतेहगढ़ फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि इस्माइल उर्फ भूरा का शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आने पर अपराध दर्ज किया गया। जांच में मुस्कान, शाकिर और ईशाक की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, मकान बेचने और रुपयों के विवाद में तीनों ने मिलकर हत्या की और शव दूसरी जगह ले जाकर फेंक दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *