ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा:3 आरोपी गिरफ्तार, 6 कॉइल और चोरी की बाइक बरामद

ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा:3 आरोपी गिरफ्तार, 6 कॉइल और चोरी की बाइक बरामद

हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की छह ट्रांसफार्मर कॉपर कॉइल, एक अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और ट्रांसफार्मर खोलने के औजार बरामद हुए हैं। सीओ राहुल यादव ने गुरुवार दोपहर 3 बजे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमन पुत्र विनोद, तुषार पुत्र मैमपाल और राहुल पुत्र सूरज के रूप में हुई। सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मर बनाते थे निशाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय सुनसान स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें लगी कीमती कॉपर कॉइल निकाल लेते थे। इसके बाद कॉइल को बेच देते थे। क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। तीन जगहों से कॉइल चोरी करने की बात कबूली पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बलवापुर रतनगढ़, खिलवाई और शाहपुर चौधरी के जंगलों से ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी करने की बात कबूली है। पूछताछ में गौतमबुद्धनगर और मेरठ जिलों में भी कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात करने की बात सामने आई है। एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज सीओ राहुल यादव के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।पुलिस बरामद सामान के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभ

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *