नाती के जन्म पर नाना ने फूलों से सजाई कार:बांका में बैंड-बाजे के साथ अस्पताल पहुंचे, मिठाइयां भी बांटीं

नाती के जन्म पर नाना ने फूलों से सजाई कार:बांका में बैंड-बाजे के साथ अस्पताल पहुंचे, मिठाइयां भी बांटीं

बांका में नाती के जन्म की खुशी ऐसी कि नाना ने उसके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रजौन प्रखंड के मंझगाय-डरपा पंचायत के दामोदरपुर गांव निवासी पंकज राय शनिवार शाम अपनी बेटी और नवजात नाती को घर लाने के लिए बैंड-बाजे के साथ रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने नाती के स्वागत के लिए गाड़ी को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया था। गाजे-बाजे के साथ अस्पताल पहुंचे नाना को देखकर वहां मौजूद लोग भी इस खास पल के गवाह बनने के लिए जुट गए। बेटी ने बेटे को दिया जन्म, परिवार में छाई खुशी जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर निवासी पंकज राय के दामाद राकेश कुमार की पत्नी निशा कुमारी ने शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पुत्र को जन्म दिया। घर में नवजात के आने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। नाती के जन्म की खबर मिलते ही नाना पंकज राय ने उसके स्वागत को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने पहले गाड़ी को फूलों और गुब्बारों से सजवाया। इसके बाद बैंड-बाजे का इंतजाम किया और इसी के साथ बेटी व नवजात नाती को घर लाने अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बंटी मिठाई, देखने उमड़े लोग बैंड-बाजे के साथ नाना के अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद लोग भी उत्सुक हो गए। गाड़ी को फूलों और गुब्बारों से सजा देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की नजरें उस ओर टिक गईं। परिवार की ओर से अस्पताल में मिठाइयां भी बांटी गईं। बेटी और नवजात नाती को अस्पताल से घर ले जाने के दौरान परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बैंड की धुन पर खुशी का माहौल बना रहा। गांव पहुंचने पर भी किया गया स्वागत अस्पताल से बेटी और नवजात नाती को लेकर परिवार जब दामोदरपुर गांव पहुंचा तो वहां भी खुशी का माहौल रहा। घर पर पहले से ही स्वागत की तैयारी की गई थी। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी इस खुशी में शामिल हुए। लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और नवजात के स्वस्थ जीवन की कामना की गई। नाती के जन्म और उसके इस खास अंदाज में स्वागत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फूलों और गुब्बारों से सजी गाड़ी के साथ बैंड-बाजे का नजारा दिखाई दे रहा है। बोले नाना- नाती के जन्म की खुशी शब्दों में नहीं बता सकता नाना पंकज राय ने कहा कि नाती के जन्म से वह बेहद खुश हैं। इसी खुशी को यादगार बनाने के लिए गाड़ी को फूलों और गुब्बारों से सजाया और बैंड-बाजे के साथ बेटी व नवजात नाती को घर लाने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह खुशी का खास मौका है और वे इस पल को हमेशा याद रखना चाहते हैं। नवजात के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। दामोदरपुर गांव में भी लोग परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं। बांका में नाती के जन्म की खुशी ऐसी कि नाना ने उसके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रजौन प्रखंड के मंझगाय-डरपा पंचायत के दामोदरपुर गांव निवासी पंकज राय शनिवार शाम अपनी बेटी और नवजात नाती को घर लाने के लिए बैंड-बाजे के साथ रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने नाती के स्वागत के लिए गाड़ी को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया था। गाजे-बाजे के साथ अस्पताल पहुंचे नाना को देखकर वहां मौजूद लोग भी इस खास पल के गवाह बनने के लिए जुट गए। बेटी ने बेटे को दिया जन्म, परिवार में छाई खुशी जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर निवासी पंकज राय के दामाद राकेश कुमार की पत्नी निशा कुमारी ने शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पुत्र को जन्म दिया। घर में नवजात के आने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। नाती के जन्म की खबर मिलते ही नाना पंकज राय ने उसके स्वागत को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने पहले गाड़ी को फूलों और गुब्बारों से सजवाया। इसके बाद बैंड-बाजे का इंतजाम किया और इसी के साथ बेटी व नवजात नाती को घर लाने अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बंटी मिठाई, देखने उमड़े लोग बैंड-बाजे के साथ नाना के अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद लोग भी उत्सुक हो गए। गाड़ी को फूलों और गुब्बारों से सजा देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की नजरें उस ओर टिक गईं। परिवार की ओर से अस्पताल में मिठाइयां भी बांटी गईं। बेटी और नवजात नाती को अस्पताल से घर ले जाने के दौरान परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बैंड की धुन पर खुशी का माहौल बना रहा। गांव पहुंचने पर भी किया गया स्वागत अस्पताल से बेटी और नवजात नाती को लेकर परिवार जब दामोदरपुर गांव पहुंचा तो वहां भी खुशी का माहौल रहा। घर पर पहले से ही स्वागत की तैयारी की गई थी। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी इस खुशी में शामिल हुए। लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और नवजात के स्वस्थ जीवन की कामना की गई। नाती के जन्म और उसके इस खास अंदाज में स्वागत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फूलों और गुब्बारों से सजी गाड़ी के साथ बैंड-बाजे का नजारा दिखाई दे रहा है। बोले नाना- नाती के जन्म की खुशी शब्दों में नहीं बता सकता नाना पंकज राय ने कहा कि नाती के जन्म से वह बेहद खुश हैं। इसी खुशी को यादगार बनाने के लिए गाड़ी को फूलों और गुब्बारों से सजाया और बैंड-बाजे के साथ बेटी व नवजात नाती को घर लाने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह खुशी का खास मौका है और वे इस पल को हमेशा याद रखना चाहते हैं। नवजात के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। दामोदरपुर गांव में भी लोग परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *