मुजफ्फरपुर में बढ़ती आबादी और अपराध को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। इस कदम के तहत मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बांटने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा जा रहा है। मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की है। इस बंटवारे के बाद अहियापुर थाना क्षेत्र का पूरा इलाका बदल जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर पुलिसिंग का फायदा मिलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, अहियापुर थाने के इलाके को काटकर दो नए थाने बनाए जाएंगे। इनमें झपहा थाना और बैरिया थाना शामिल हैं। इस बंटवारे के बाद, पूरा अहियापुर इलाका कुल तीन थाना क्षेत्रों में बंट जाएगा। पुलिस का मानना है कि इससे शहरी इलाकों में गश्त बढ़ेगी। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इलाका छोटा होने से पुलिस घटनास्थल पर जल्द पहुंच सकेगी इलाका छोटा होने से पुलिस जल्दी घटनास्थल पर पहुंच पाएगी। इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है। SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 महीनों में जिले में तीन नई पुलिस चौकियां (ओपी) खोली गई हैं। ये अभी काम कर रही हैं। इन नए ओपी में सदर थाना क्षेत्र का कच्ची पक्की ओपी, सकरा थाना क्षेत्र का मुरौल ओपी और पारू थाना क्षेत्र का चक्की सुहागपुर ओपी शामिल हैं। सुरक्षा के इस मजबूत घेरे को और अधिक कड़ा करते हुए पुलिस विभाग बहुत जल्द ही साहेबगंज थाना क्षेत्र के खेमकरना इलाके में एक नया पुलिस ओपी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम द्वारा उपयुक्त स्थान को पूरी तरह से चिह्नित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुल मिलाकर, मुजफ्फरपुर पुलिस अपराधियों पर मुस्तैदी से नकेल कसने के लिए चार नए थाना और ओपी के नए प्लान पर काम कर रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इन बदलावों से जिलेवासियों को आने वाले समय में बेहतरीन सुरक्षा और अच्छी पुलिसिंग मिलेगी। मुजफ्फरपुर में बढ़ती आबादी और अपराध को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। इस कदम के तहत मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बांटने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा जा रहा है। मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की है। इस बंटवारे के बाद अहियापुर थाना क्षेत्र का पूरा इलाका बदल जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर पुलिसिंग का फायदा मिलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, अहियापुर थाने के इलाके को काटकर दो नए थाने बनाए जाएंगे। इनमें झपहा थाना और बैरिया थाना शामिल हैं। इस बंटवारे के बाद, पूरा अहियापुर इलाका कुल तीन थाना क्षेत्रों में बंट जाएगा। पुलिस का मानना है कि इससे शहरी इलाकों में गश्त बढ़ेगी। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इलाका छोटा होने से पुलिस घटनास्थल पर जल्द पहुंच सकेगी इलाका छोटा होने से पुलिस जल्दी घटनास्थल पर पहुंच पाएगी। इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है। SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 महीनों में जिले में तीन नई पुलिस चौकियां (ओपी) खोली गई हैं। ये अभी काम कर रही हैं। इन नए ओपी में सदर थाना क्षेत्र का कच्ची पक्की ओपी, सकरा थाना क्षेत्र का मुरौल ओपी और पारू थाना क्षेत्र का चक्की सुहागपुर ओपी शामिल हैं। सुरक्षा के इस मजबूत घेरे को और अधिक कड़ा करते हुए पुलिस विभाग बहुत जल्द ही साहेबगंज थाना क्षेत्र के खेमकरना इलाके में एक नया पुलिस ओपी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम द्वारा उपयुक्त स्थान को पूरी तरह से चिह्नित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुल मिलाकर, मुजफ्फरपुर पुलिस अपराधियों पर मुस्तैदी से नकेल कसने के लिए चार नए थाना और ओपी के नए प्लान पर काम कर रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इन बदलावों से जिलेवासियों को आने वाले समय में बेहतरीन सुरक्षा और अच्छी पुलिसिंग मिलेगी।

