लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले:एक मरीज अस्पताल में भर्ती, 10 होम आइसोलेशन में; एक्टिव केस की संख्या 73 हुई

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले:एक मरीज अस्पताल में भर्ती, 10 होम आइसोलेशन में; एक्टिव केस की संख्या 73 हुई

लखनऊ में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 11 नए मरीज मिले। इनमें एक मरीज की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नए मरीज मिलने के बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। 10 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि लखनऊ में अब तक स्वाइन फ्लू के 29 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 27 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, शुक्रवार को मिले नए मरीजों में एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीजों की निगरानी घर पर की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के संपर्क में आने वालों और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *