विधायक ने सामुदायिक किचन में भोजन की व्यवस्था जांची:खगड़िया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा,पशुचारे की समस्या पर बीडीओ को दिए निर्देश

विधायक ने सामुदायिक किचन में भोजन की व्यवस्था जांची:खगड़िया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा,पशुचारे की समस्या पर बीडीओ को दिए निर्देश

खगड़िया में बाढ़ की स्थिति के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत का दौरा किया। उन्होंने दोनों पंचायतों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। विधायक ने सामुदायिक किचेन और राहत शिविरों का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सामुदायिक किचेन में भोजन की व्यवस्था जांची विधायक ने सामुदायिक किचेन में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खाना भी खिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को नियमित रूप से भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाए राहत व्यवस्था बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाना सरकार और प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत के हिसाब से सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, ताकि किसी भी बाढ़ पीड़ित को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने बताई पशुचारे की समस्या राहत शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी रखी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण जहां लोगों को भोजन और आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं पशुओं के लिए चारे का संकट भी लगातार बढ़ रहा है। बीडीओ को पशुचारे का इंतजाम करने का निर्देश ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने सदर बीडीओ पूरण साह को प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार पशुचारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुओं की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। कई इलाकों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करें बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा को पत्र लिखा है। इसमें कई क्षेत्रों को पूरी तरह बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की गई है। विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रहीमपुर की तीनों पंचायतों को सूची में शामिल करें विधायक ने रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। इसके अलावा मानसी प्रखंड की पूर्वी ठाठा पंचायत के चैधा बांध, जालिम बाबू टोला और मटिहानी क्षेत्र को भी बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की गई है। नगर परिषद के तीन वार्ड भी बाढ़ प्रभावित घोषित हों खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या 30, 31 और 19 को भी पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग विधायक ने की है। विधायक का कहना है कि इन इलाकों में बड़ी संख्या में परिवार बाढ़ की चपेट में हैं और उन्हें सरकारी राहत की जरूरत है। आपदा प्रावधानों के तहत राहत देने की मांग विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किए जाने से पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत राहत और सरकारी सहायता का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाता रहेगा। प्रशासन के साथ लगातार समन्वय का दावा बबलू कुमार मंडल ने कहा कि राहत, भोजन, पशुचारा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। खगड़िया में बाढ़ की स्थिति के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत का दौरा किया। उन्होंने दोनों पंचायतों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। विधायक ने सामुदायिक किचेन और राहत शिविरों का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सामुदायिक किचेन में भोजन की व्यवस्था जांची विधायक ने सामुदायिक किचेन में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खाना भी खिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को नियमित रूप से भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाए राहत व्यवस्था बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाना सरकार और प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत के हिसाब से सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, ताकि किसी भी बाढ़ पीड़ित को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने बताई पशुचारे की समस्या राहत शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी रखी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण जहां लोगों को भोजन और आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं पशुओं के लिए चारे का संकट भी लगातार बढ़ रहा है। बीडीओ को पशुचारे का इंतजाम करने का निर्देश ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने सदर बीडीओ पूरण साह को प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार पशुचारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुओं की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। कई इलाकों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करें बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा को पत्र लिखा है। इसमें कई क्षेत्रों को पूरी तरह बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की गई है। विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रहीमपुर की तीनों पंचायतों को सूची में शामिल करें विधायक ने रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। इसके अलावा मानसी प्रखंड की पूर्वी ठाठा पंचायत के चैधा बांध, जालिम बाबू टोला और मटिहानी क्षेत्र को भी बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की गई है। नगर परिषद के तीन वार्ड भी बाढ़ प्रभावित घोषित हों खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या 30, 31 और 19 को भी पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग विधायक ने की है। विधायक का कहना है कि इन इलाकों में बड़ी संख्या में परिवार बाढ़ की चपेट में हैं और उन्हें सरकारी राहत की जरूरत है। आपदा प्रावधानों के तहत राहत देने की मांग विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किए जाने से पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत राहत और सरकारी सहायता का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाता रहेगा। प्रशासन के साथ लगातार समन्वय का दावा बबलू कुमार मंडल ने कहा कि राहत, भोजन, पशुचारा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *