3 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों को 35.39 करोड़ रुपए मिले:अररिया में DM की अध्यक्षता में कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने DBT से अकाउंट में राशि भेजी

3 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों को 35.39 करोड़ रुपए मिले:अररिया में DM की अध्यक्षता में कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने DBT से अकाउंट में राशि भेजी

बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गुरुवार को पूरे राज्य में “पेंशन उत्सव” मनाया गया। अररिया के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पेंशनधारी शामिल हुए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पेंशनधारियों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी। सरकार ने पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर ₹1,100 प्रतिमाह कर दिया है। इससे बुजुर्ग, विधवाएं और दिव्यांगजन अपनी रोजमर्रा की जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर पा रहे हैं। अररिया जिले में अगस्त महीने के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 3,00,633 लाभुकों को फायदा मिला। इनके खातों में कुल ₹35,39,05,100 (पैंतीस करोड़ उनतालीस लाख पांच हजार एक सौ रुपये) डीबीटी से ट्रांसफर किए गए। लाभुकों ने राज्य सरकार का जताया आभार सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मकसद कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सहारा देना है। डीबीटी से सीधे खाते में पैसा जाने से वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है। एनआईसी सभागार में मौजूद लाभुकों ने राशि बढ़ोतरी और सीधे खाते में ट्रांसफर के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। अररिया में यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं था। जिला प्रशासन ने यह संदेश भी दिया कि पेंशन अब कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लाभार्थी के बैंक खाते तक पहुंचने वाली ठोस मदद है। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गुरुवार को पूरे राज्य में “पेंशन उत्सव” मनाया गया। अररिया के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पेंशनधारी शामिल हुए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पेंशनधारियों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी। सरकार ने पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर ₹1,100 प्रतिमाह कर दिया है। इससे बुजुर्ग, विधवाएं और दिव्यांगजन अपनी रोजमर्रा की जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर पा रहे हैं। अररिया जिले में अगस्त महीने के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 3,00,633 लाभुकों को फायदा मिला। इनके खातों में कुल ₹35,39,05,100 (पैंतीस करोड़ उनतालीस लाख पांच हजार एक सौ रुपये) डीबीटी से ट्रांसफर किए गए। लाभुकों ने राज्य सरकार का जताया आभार सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मकसद कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सहारा देना है। डीबीटी से सीधे खाते में पैसा जाने से वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है। एनआईसी सभागार में मौजूद लाभुकों ने राशि बढ़ोतरी और सीधे खाते में ट्रांसफर के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। अररिया में यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं था। जिला प्रशासन ने यह संदेश भी दिया कि पेंशन अब कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लाभार्थी के बैंक खाते तक पहुंचने वाली ठोस मदद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *