बांका में महिला की जहर खाने से मौत, पति अरेस्ट:मायके वालों ने कहा-‘दहेज के लिए हत्या’,पति बोला-‘दूसरे लड़के से करती थी बात’

बांका में महिला की जहर खाने से मौत, पति अरेस्ट:मायके वालों ने कहा-‘दहेज के लिए हत्या’,पति बोला-‘दूसरे लड़के से करती थी बात’

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी उत्तम कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद पति और मायके पक्ष के अलग-अलग आरोपों ने पूरे मामले को उलझा दिया है। पति ने पत्नी के किसी दूसरे युवक से कथित प्रेम-प्रसंग और फोन पर बात करने की बात कही है। वहीं, मायके वालों ने 50 हजार रुपये दहेज के लिए नंदनी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 2021 में हुई थी शादी, दो छोटे बच्चों की मां थी नंदनी जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी की शादी वर्ष 2021 में उत्तम कुमार के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिवासु करीब तीन वर्ष का है, जबकि दूसरे बच्चे अंकुश की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पति बोला- दूसरे युवक से फोन पर बात कर रही थी पत्नी मृतका के पति उत्तम कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कथित रूप से किसी दूसरे युवक से फोन पर बातचीत करती थी। उसके अनुसार, घटना की रात भी नंदनी फोन पर उसी युवक से बात कर रही थी। उत्तम ने उसे फोन पर बात करते देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद जलावन लेने घर से निकला था पति उत्तम कुमार के मुताबिक, उसने पत्नी को समझाया और इसके बाद जलावन लाने के लिए घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो नंदनी घर के सामने जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देखकर उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने कहा- 50 हजार के लिए की गई हत्या इधर, नंदनी के मायके पक्ष ने पति के प्रेम-प्रसंग वाले आरोप को खारिज कर दिया है। मृतका की मां ललिता देवी और बहन गुड़िया देवी ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर नंदनी की हत्या की गई है। मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। दोनों पक्षों के आरोपों से उलझी मौत की गुत्थी महिला की मौत को लेकर पति और मायके पक्ष के दावे पूरी तरह अलग हैं। पति जहां जहर खाने और कथित प्रेम-प्रसंग को विवाद की वजह बता रहा है, वहीं मायके वाले इसे दहेज के लिए की गई हत्या बता रहे हैं। ऐसे में नंदनी ने किन परिस्थितियों में जहर खाया और उसकी मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्राथमिकी के बाद पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया मृतका के परिजनों के आवेदन पर अमरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मृतका के पति उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर महिला की मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी उत्तम कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद पति और मायके पक्ष के अलग-अलग आरोपों ने पूरे मामले को उलझा दिया है। पति ने पत्नी के किसी दूसरे युवक से कथित प्रेम-प्रसंग और फोन पर बात करने की बात कही है। वहीं, मायके वालों ने 50 हजार रुपये दहेज के लिए नंदनी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 2021 में हुई थी शादी, दो छोटे बच्चों की मां थी नंदनी जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी की शादी वर्ष 2021 में उत्तम कुमार के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिवासु करीब तीन वर्ष का है, जबकि दूसरे बच्चे अंकुश की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पति बोला- दूसरे युवक से फोन पर बात कर रही थी पत्नी मृतका के पति उत्तम कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कथित रूप से किसी दूसरे युवक से फोन पर बातचीत करती थी। उसके अनुसार, घटना की रात भी नंदनी फोन पर उसी युवक से बात कर रही थी। उत्तम ने उसे फोन पर बात करते देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद जलावन लेने घर से निकला था पति उत्तम कुमार के मुताबिक, उसने पत्नी को समझाया और इसके बाद जलावन लाने के लिए घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो नंदनी घर के सामने जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देखकर उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने कहा- 50 हजार के लिए की गई हत्या इधर, नंदनी के मायके पक्ष ने पति के प्रेम-प्रसंग वाले आरोप को खारिज कर दिया है। मृतका की मां ललिता देवी और बहन गुड़िया देवी ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर नंदनी की हत्या की गई है। मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। दोनों पक्षों के आरोपों से उलझी मौत की गुत्थी महिला की मौत को लेकर पति और मायके पक्ष के दावे पूरी तरह अलग हैं। पति जहां जहर खाने और कथित प्रेम-प्रसंग को विवाद की वजह बता रहा है, वहीं मायके वाले इसे दहेज के लिए की गई हत्या बता रहे हैं। ऐसे में नंदनी ने किन परिस्थितियों में जहर खाया और उसकी मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्राथमिकी के बाद पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया मृतका के परिजनों के आवेदन पर अमरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मृतका के पति उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर महिला की मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *