महेंद्रगढ़ में मोबाइल टावर से चोरी के 5 आरोपी काबू:चोरी की बैटरियां और पिकअप गाड़ी बरामद, 4 रेवाड़ी के रहने वाले

महेंद्रगढ़ में मोबाइल टावर से चोरी के 5 आरोपी काबू:चोरी की बैटरियां और पिकअप गाड़ी बरामद, 4 रेवाड़ी के रहने वाले

महेंद्रगढ़ में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस एसपी के निर्देश पर चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ऊंचा थाना खोल, जिला रेवाड़ी निवासी राकेश, राहुल, ढाणा जाखल जिला रेवाड़ा निवासी संजय, ढाणी जरावता, थाना खोल, रेवाड़ी निवासी निवासी पंकज और मोहल्ला राता, थाना अटेली निवासी इंद्रजीत के तौर पर हुई है। पिकअप गाड़ी, 2 बैटरी और केबल बरामद यह मामला 9 सितंबर को थाना शहर महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि सैनीपुरा स्थित एक मोबाइल टावर से 2 बैटरियां चोरी हो गई थीं। जांच के दौरान सीआईए महेंद्रगढ़ ने पांचों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी, चोरी की 2 बैटरियां और केबल बरामद की है। सिटी थाना पुलिस को सौंपे आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि चोरी या किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने, चौकी या डायल-112 पर दें। इससे पुलिस समय पर कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठा सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *