नौबस्ता में बिटक्वाइन में निवेश कर भारी मुनाफा का झांसा देकर युवक से 14. 28 लाख की ठगी कर ली। युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर युवक को टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा, जिसमें फर्जी मुनाफे का प्रचार-प्रसार कर युवक का जाल में फंसाया। वहीं साइबर ठगों ने शुरुआती निवेश में मुनाफा देकर पहले भरोसा जीता और फिर रुपये निवेश कराते रहे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने नौबस्ता थाने में रिपोर्ट कराई। 19 अगस्त को आया था युवती का मैसेज पशुपति नगर निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, बीती 19 अगस्त को उनके पास एक अनजान नंबर से रिया गुप्ता नाम की एक युवती का वाट्सएप में मैसेज आया। युवती ने सुरीली आवाज उलझाया और फिर टेलीग्राम के कॉइन टीआरएस ट्रांजेक्शन नाम के एक ग्रुप में जोड़ दिया, जहां बिटकॉइन में निवेश कर भारी मुनाफे का फर्जी प्रचार-प्रसार चल रहा था। इस दौरान 21 अगस्त को 10 हजार रुपये बिटक्वाइन में निवेश कर दिए, जिसका करीब 13 हजार रुपये मुनाफा मिला। इसके बाद युवती के और निवेश करने की बात सुन विभिन्न खातों से कुल 14.28 लाख रुपये निवेश करते चले गए। इसमें पत्नी के खाते से भी 5 लाख रुपये आरटीजीएस किया गया। जांच में जुटी साइबर सेल निवेश करते-करते जब पैसा निकालने की बात कही तो साइबर ठगों ने टैक्स कटने के अलावा और रकम निवेश करने पर निकासी की बात कही, यह सुन ओमप्रकाश तिवारी को ठगी का एहसास हुआ और थाने में शिकायत की। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की रही है।

