DM बोले-‘नहर में पानी का बहाव तेज करें’:शेखपुरा में सिंचाई समस्याओं का जायजा,मिर्जेन नहर-कलयुगी नदी का निरीक्षण

DM बोले-‘नहर में पानी का बहाव तेज करें’:शेखपुरा में सिंचाई समस्याओं का जायजा,मिर्जेन नहर-कलयुगी नदी का निरीक्षण

शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड में किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को डीएम शेखर आनंद ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न जल स्रोतों और सिंचाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मिर्ज़ेन नहर में धीमा मिला पानी का बहाव निरीक्षण के क्रम में डीएम सबसे पहले मिर्ज़ेन नहर, खुड़िया-बाजितपुर पहुंचे। यहां नहर में पानी का बहाव धीमा पाया गया। किसानों ने सिंचाई में हो रही परेशानी को लेकर डीएम को आवेदन सौंपा और नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों को निर्बाध सिंचाई देने का निर्देश किसानों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नहर में पानी का बहाव तेज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होनी चाहिए और फसलों की सिंचाई निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। कलयुगी नदी के छिलकापर का भी निरीक्षण इसके बाद डीएम क्षेमा गांव के पास कलयुगी नदी पर बने ‘छिलकापर’ का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पानी का बहाव बेहतर मिला। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि इस छिलकापर के जरिए क्षेमा, सादिकपुर और फिरंगीबीघा गांव के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। तीन गांवों के किसानों को मिल रहा लाभ डीएम ने मौके पर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया और पाया कि छिलकापर के माध्यम से आसपास के गांवों में सिंचाई का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था को बनाए रखने और जरूरत के अनुसार आवश्यक कदम उठाने को कहा। किसानों की समस्या का समाधान प्राथमिकता डीएम शेखर आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन खेती को बढ़ावा देने और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि सिंचाई की कमी के कारण फसलों पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। निरीक्षण में अधिकारी और किसान रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, लघु सिंचाई कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, शेखोपुरसराय के बीडीओ, सीओ, संबंधित थाना प्रभारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे। शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड में किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को डीएम शेखर आनंद ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न जल स्रोतों और सिंचाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मिर्ज़ेन नहर में धीमा मिला पानी का बहाव निरीक्षण के क्रम में डीएम सबसे पहले मिर्ज़ेन नहर, खुड़िया-बाजितपुर पहुंचे। यहां नहर में पानी का बहाव धीमा पाया गया। किसानों ने सिंचाई में हो रही परेशानी को लेकर डीएम को आवेदन सौंपा और नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों को निर्बाध सिंचाई देने का निर्देश किसानों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नहर में पानी का बहाव तेज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होनी चाहिए और फसलों की सिंचाई निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। कलयुगी नदी के छिलकापर का भी निरीक्षण इसके बाद डीएम क्षेमा गांव के पास कलयुगी नदी पर बने ‘छिलकापर’ का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पानी का बहाव बेहतर मिला। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि इस छिलकापर के जरिए क्षेमा, सादिकपुर और फिरंगीबीघा गांव के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। तीन गांवों के किसानों को मिल रहा लाभ डीएम ने मौके पर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया और पाया कि छिलकापर के माध्यम से आसपास के गांवों में सिंचाई का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था को बनाए रखने और जरूरत के अनुसार आवश्यक कदम उठाने को कहा। किसानों की समस्या का समाधान प्राथमिकता डीएम शेखर आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन खेती को बढ़ावा देने और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि सिंचाई की कमी के कारण फसलों पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। निरीक्षण में अधिकारी और किसान रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, लघु सिंचाई कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, शेखोपुरसराय के बीडीओ, सीओ, संबंधित थाना प्रभारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *