पठानकोट में आज पेन डाउन, कंप्यूटर बंद हड़ताल:डीसी दफ्तर, तहसील और एसडीएम सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे लोगों के काम

पठानकोट में आज पेन डाउन, कंप्यूटर बंद हड़ताल:डीसी दफ्तर, तहसील और एसडीएम सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे लोगों के काम

पंजाब सरकार पर कर्मचारी और पेंशनर विरोधी नीतियों के आरोप लगाकर पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल स्टाफ सर्विसेज यूनियन (PSMSU) ने आज, 8 सितंबर को राज्यभर में एक दिवसीय पेन डाउन और कंप्यूटर बंद हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण सचिवालय से लेकर डायरेक्टोरेट और सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिलाध्यक्ष विशालवीर ने बताया कि हड़ताल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार के रवैये पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार की नीतियों के विरोध में 8 सितंबर को कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा। हमारा संघर्ष कर्मचारियों और पेंशनरों के जायज हकों के लिए: विशालवीर सिंह यूनियन की पठानकोट इकाई के अध्यक्ष विशालवीर सिंह ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर जिले के सभी सरकारी संस्थानों और दफ्तरों में कर्मचारी एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। विशालवीर ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि कर्मचारियों और पेंशनरों के जायज हकों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए है। सरकार लगातार मांगों को लेकर टालमटोल कर रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। यदि जायज मांगों पर तुरंत विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन की मुख्य मांगें: महंगाई भत्ता: लंबित महंगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान किया जाए। बकाया राशि का भुगतान: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार सभी बकाया राशि तुरंत जारी की जाए। पुरानी पेंशन योजना: पुरानी पेंशन योजना को पूरी तरह से लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण: विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत अनुबंधित और अस्थायी कर्मचारियों को पूर्ण वेतनमान और सेवा लाभों के साथ पक्का (रेगुलर) किया जाए। प्रमोशन योजना की बहाली: कर्मचारियों के करियर प्रमोशन से जुड़ी ‘एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम’ को फिर से बहाल किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *