हिसार पुलिस ने अरेस्ट किया हिस्ट्रीशीटर:घर में घुसकर गैस सिलेंडर और ₹4 हजार चुराए, पहले से दर्ज हैं 10 केस

हिसार पुलिस ने अरेस्ट किया हिस्ट्रीशीटर:घर में घुसकर गैस सिलेंडर और ₹4 हजार चुराए, पहले से दर्ज हैं 10 केस

हिसार में PLA चौकी पुलिस ने चोरी के एक मामले में मुकुल उर्फ कालिया नाम के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के खिलाफ पहले से 10 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। मुकुल उर्फ कालिया ने एक घर से गैस सिलेंडर और 4 हजार रुपए नकद चुराए थे। वह हिसार के वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर का रहने वाला है। पुलिस को कैंप पटेल नगर की नीलम पत्नी सतीश ने शिकायत की थी। नीलम ने बताया कि वह काम से घर से बाहर गई हुई थी। 19 जुलाई 2026 को जब वह घर लौटी, तो वहां से गैस सिलेंडर और 4 हजार रुपए नकद गायब थे। नीलम की शिकायत पर PLA चौकी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : एसएसपी इस मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी मुकुल उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से 10 और क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि चोरी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। बार-बार अपराध करने वाले आरोपियों पर खास नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ नियमों के हिसाब से सख्त कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *