दलीप ट्रॉफी फाइनल-दूसरी पारी में सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट:ईस्ट जोन दूसरी पारी में 13/2; साउथ जोन के खिलाफ 385 रन की बढ़त ली

दलीप ट्रॉफी फाइनल-दूसरी पारी में सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट:ईस्ट जोन दूसरी पारी में 13/2; साउथ जोन के खिलाफ 385 रन की बढ़त ली

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में चौथे दिन साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 372 रन से पिछड़ गई है। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन से शतक से चूक गए। तिलक को 99 रन पर ईस्ट जोन के एमडी कौनैन कुरैशी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 और मोहम्मद शमी सहित तीन गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए। पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत खराब रही। टीम ने 10 रन के स्कोर पर रिकी भुई (1) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जगदीशन 32 रन बनाकरआउट हुए। पडिक्कल और शेख रशीद ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। रशीद 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 62 रन बनाकर आउट हुए। तिलक और श्रेयस गोपाल ने 66 रन की साझेदारी की कप्तान तिलक वर्मा ने रविचंद्रन स्मरण (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। तिलक और श्रेयस गोपाल (26) ने छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने पर तिलक वर्मा 56 रन और चामा मिलिंद 2 रन बनाकर नाबाद हैं। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके। शिखर मोहन को एक विकेट मिला। ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में कप्तान ईशान किशन ने 270 रन बनाए। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। सिराज को एक भी विकेट नहीं साउथ जोन की ओर से पहली पारी में त्रिपुराना विजय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए। शेख रशीद को एक विकेट मिला। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज को पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *