गुरुग्राम में दो साल की बच्ची को कार ने कुचला:घर के बाहर खेल रही रही थी मासूम बच्ची, पिता आईटी इंजीनियर, अस्पताल ले जाते समय मौत

गुरुग्राम में दो साल की बच्ची को कार ने कुचला:घर के बाहर खेल रही रही थी मासूम बच्ची, पिता आईटी इंजीनियर, अस्पताल ले जाते समय मौत

गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर-5 में देर रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रही दो वर्ष की मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अधिराज तिवारी के रूप में हुई। उसके पिता विरेंद्र तिवारी आईटी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। घटना के वक्त जोर से आवाज होने और बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग और घरवाले तुरंत बाहर दौड़े। लहूलुहान हालत में बच्ची को जमीन पर पड़ा देख माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बच्ची को मनिपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि बच्ची के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हा गई। इससे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सेक्टर-5 में रहता है आरोपी ड्राइवर फरार आरोपी कार ड्राइवर कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी सेक्टर-5 में पीड़ित तिवारी परिवार के घर के बेहद पास रहता है। पड़ोसी होने के बावजूद आरोपी ने रिहायशी गली में गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की और हादसे के बाद मासूम की मदद करने के बजाय कार सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनियों के अंदर बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग टहलते हैं, ऐसे में सड़कों गति सीमा पर सख्ती से लगाम कसना बेहद जरूरी है। पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल की टीम पहुंची और डिटेल लेकर सेक्टर-5 थाना पुलिस के पास भेजी। पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेक्टर की आंतरिक सड़क होने के बावजूद कार की गति तेज थी। पुलिस के मुताबिक दुर्घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *