मुरैना जिले में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं कर सका है। 1 जून से 4 सितंबर तक जिले में औसतन 435.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की समान अवधि में हुई 895.4 मिमी बारिश से 460.2 मिमी कम है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक बारिश 706.9 मिमी है। 4 सितंबर को सबलगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश 4 सितंबर को जिले में औसतन 30.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। तहसीलवार आंकड़ों में सबलगढ़ में सबसे ज्यादा 48 मिमी बारिश हुई। इसके बाद मुरैना में 31.8, जौरा में 30, अंबाह में 28.6, पोरसा में 25 और कैलारस में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जौरा में सबसे ज्यादा, अंबाह में सबसे कम 1 जून से 4 सितंबर तक तहसीलवार बारिश के आंकड़ों में जौरा सबसे आगे है। यहां अब तक 562 मिमी बारिश दर्ज हुई है। पोरसा में 514.5, कैलारस में 458, सबलगढ़ में 445.5 और मुरैना में 407.8 मिमी बारिश हुई है। अंबाह में सबसे कम 223.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस तरह जिले की तहसीलों में बारिश का वितरण भी असमान रहा है। बारिश की स्थिति एक नजर में

