सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक ऊपर; बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक ऊपर; बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 3 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 800 अंक की तेजी के साथ 76,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की बढ़त है, ये 23,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। इससे पहले कल यानी 2 नवंबर को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,233 अंक की तेजी के साथ 75,693 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 388 अंक की तेजी रही, ये 23,440 पर बंद हुआ था। 1. विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 3,115 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 1,358 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला। विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹6,642 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 2. कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 2 नवंबर को मिलाजुला कारोबार रहा कल बाजार में रही थी बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *