बिजनौर में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर, पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने मनाया उत्सव; झालू में फोड़ी मटकी

बिजनौर में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर, पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने मनाया उत्सव; झालू में फोड़ी मटकी

बिजनौर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों तक मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झांकियों से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और बाल गोपाल को झूला झुलाया। पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को बिजनौर पुलिस लाइन में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें डीएम जसजीत कौर, एसपी केके विश्नोई, एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और चांदपुर से सपा विधायक स्वामी उमेश समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे। पुलिस लाइन में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। मंदिरों में कान्हा को झूला झुलाने के लिए लगी कतार जन्माष्टमी को लेकर जिले के प्रमुख मंदिरों की विशेष सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक पंडालों से मंदिरों की रौनक बढ़ गई। बाल गोपाल के लिए मंदिरों में झूले सजाए गए थे। कान्हा के दर्शन करने और उन्हें झूला झुलाने के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहे। बिजनौर शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुलिस लाइन समेत कई प्रमुख स्थानों पर विशेष सजावट की गई। जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में भी चहल-पहल रही। लोगों ने पूजा सामग्री और अन्य सामान की खरीदारी की। झालू में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, देर रात तक जुटी भीड़ झालू में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खास आयोजन हुआ। रामलीला मैदान में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान ऊंचाई पर मटकी बांधी गई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में टीमों ने हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता और टीमों का प्रदर्शन देखने के लिए देर रात तक रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे जिले में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और धार्मिक उल्लास के बीच मनाया गया। तस्वीरें देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *