नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:टेंट कोराबारी की मौत, विरोध में 8 घंटे तक हाईवे जाम; SDM-DSP के आश्वासन पर माने ग्रामीण

नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:टेंट कोराबारी की मौत, विरोध में 8 घंटे तक हाईवे जाम; SDM-DSP के आश्वासन पर माने ग्रामीण

नालंदा में रविवार रात सड़क हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलमर गांव निवासी कृष्ण बिंद के पुत्र रौशन कुमार(25) के रूप में हुई है। डेकोरेशन और पेंटिंग का काम करता था। हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को टूरिस्ट हाईवे पर रखकर करीब 8 घंटे तक रोड जाम रखा। इस आगजनी और जमकर नारेबाजी की गई। घटना हरनौत प्रखंड अंतर्गत तेलमर थाना क्षेत्र की है। ससुराल से घर लौट रहा था मृतक के चाचा छोटू सिंह ने बताया कि चिरैयापर में डेकोरेशन का पैसा बकाया था। रविवार को वह अपने ससुराल (चिरैयापर) की तरफ पैसा मांगने गए थे। कर्जदार ने कहा कि एक-दो दिन बाद देंगे। इसके बाद रात करीब 8 और 8:30 बजे के बीच अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। बैरीगंज बनगच्छा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 8 घंटे तक हाईवे जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी युवक की मौत की खबर मिलते ही रात 9 बजे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को हाईवे पर रखकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया और टायर जलाकर आगजनी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग के साथ-साथ तेलमर ‘थाना प्रभारी हाय-हाय’, ‘मुर्दाबाद’ और उन्हें सस्पेंड करने के नारे लगाने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वहां अक्सर सड़क किनारे ट्रक बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों की अवैध पार्किंग रोकी जाए ताकि भविष्य में हादसे न हो। 5 थानों की पुलिस और SDM-DSP ने कराया शांत जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही तेलमर के अलावा कल्याण बिगहा, चंडी, नगरनौसा और नूरसराय थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रात भर चले हंगामे के बाद अहले सुबह बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी और सदर एसडीपीओ-1 मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सरकारी स्तर पर उचित मुआवजे और कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह 4 बजे जाम हटाया जा सका। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी रौशन की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। तेलमर पंचायत के मुखिया विद्यानंद बिंद समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। ‘आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई’ वहीं, तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे जाम खत्म होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है। परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में रविवार रात सड़क हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलमर गांव निवासी कृष्ण बिंद के पुत्र रौशन कुमार(25) के रूप में हुई है। डेकोरेशन और पेंटिंग का काम करता था। हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को टूरिस्ट हाईवे पर रखकर करीब 8 घंटे तक रोड जाम रखा। इस आगजनी और जमकर नारेबाजी की गई। घटना हरनौत प्रखंड अंतर्गत तेलमर थाना क्षेत्र की है। ससुराल से घर लौट रहा था मृतक के चाचा छोटू सिंह ने बताया कि चिरैयापर में डेकोरेशन का पैसा बकाया था। रविवार को वह अपने ससुराल (चिरैयापर) की तरफ पैसा मांगने गए थे। कर्जदार ने कहा कि एक-दो दिन बाद देंगे। इसके बाद रात करीब 8 और 8:30 बजे के बीच अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। बैरीगंज बनगच्छा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 8 घंटे तक हाईवे जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी युवक की मौत की खबर मिलते ही रात 9 बजे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को हाईवे पर रखकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया और टायर जलाकर आगजनी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग के साथ-साथ तेलमर ‘थाना प्रभारी हाय-हाय’, ‘मुर्दाबाद’ और उन्हें सस्पेंड करने के नारे लगाने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वहां अक्सर सड़क किनारे ट्रक बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों की अवैध पार्किंग रोकी जाए ताकि भविष्य में हादसे न हो। 5 थानों की पुलिस और SDM-DSP ने कराया शांत जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही तेलमर के अलावा कल्याण बिगहा, चंडी, नगरनौसा और नूरसराय थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। रात भर चले हंगामे के बाद अहले सुबह बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी और सदर एसडीपीओ-1 मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सरकारी स्तर पर उचित मुआवजे और कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह 4 बजे जाम हटाया जा सका। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी रौशन की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। तेलमर पंचायत के मुखिया विद्यानंद बिंद समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। ‘आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई’ वहीं, तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे जाम खत्म होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है। परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *