सीवान में आज लगेगा जॉब कैंप:12वीं पास युवाओं को रोजगार का मौका

सीवान में आज लगेगा जॉब कैंप:12वीं पास युवाओं को रोजगार का मौका

सीवान के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा 31 अगस्त, सोमवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जॉब कैंप का आयोजन पारम स्किल ट्रेनिंग इंडिया, बसंतपुर रोड, तरवारा बाजार सीवान में किया जाएगा। अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जॉब कैंप में शामिल होकर रोजगार के लिए अपना आवेदन और साक्षात्कार दे सकेंगे। इंसेंटिव और कमीशन का भी प्रावधान जिला नियोजनालय के अनुसार, जॉब कैंप में Netambit Value First Services Pvt. Ltd. (Airtel Payment Bank) द्वारा ABDE एवं ZTE पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इंसेंटिव और कमीशन का भी प्रावधान रहेगा। नौकरी का स्वरूप फील्ड जॉब होगा और चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल सीवान ही रहेगा। इंटरव्यू के माध्यम से होगा सिलेक्शन ऐसे में जिले के स्थानीय युवाओं के लिए अपने ही क्षेत्र में निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभ्यर्थियों का चयन फेस-टू-फेस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर पारम स्किल ट्रेनिंग सेंटर, सीवान पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। जिला नियोजनालय की ओर से जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय पर जॉब कैंप में पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हों। जॉब कैंप के माध्यम से युवाओं को सीधे निजी क्षेत्र की कंपनी के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी योग्यता प्रस्तुत करने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सीवान के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा 31 अगस्त, सोमवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जॉब कैंप का आयोजन पारम स्किल ट्रेनिंग इंडिया, बसंतपुर रोड, तरवारा बाजार सीवान में किया जाएगा। अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जॉब कैंप में शामिल होकर रोजगार के लिए अपना आवेदन और साक्षात्कार दे सकेंगे। इंसेंटिव और कमीशन का भी प्रावधान जिला नियोजनालय के अनुसार, जॉब कैंप में Netambit Value First Services Pvt. Ltd. (Airtel Payment Bank) द्वारा ABDE एवं ZTE पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इंसेंटिव और कमीशन का भी प्रावधान रहेगा। नौकरी का स्वरूप फील्ड जॉब होगा और चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल सीवान ही रहेगा। इंटरव्यू के माध्यम से होगा सिलेक्शन ऐसे में जिले के स्थानीय युवाओं के लिए अपने ही क्षेत्र में निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभ्यर्थियों का चयन फेस-टू-फेस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर पारम स्किल ट्रेनिंग सेंटर, सीवान पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। जिला नियोजनालय की ओर से जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय पर जॉब कैंप में पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हों। जॉब कैंप के माध्यम से युवाओं को सीधे निजी क्षेत्र की कंपनी के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी योग्यता प्रस्तुत करने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *